रामपुर, फरवरी 8 -- फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रवृत्ति के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस को शिकायत मिली थी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बच्चों को प्रशिक्षण कराने व छात्रवृत्ति के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। पुलिस के जांच में पाया गया कि थाना सिविल लाइन शिव विहार ज्वाला नगर निवासी अर्पित राजपूत क्षेत्र के लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर रहा था। पूछताछ करने पर मालूम हुआ आरोपी युवाओं से लाखों रुपए की अबैध बसूली कर चुका था। पुलिस ने पहले ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर काफी समय से फरार था। शनिवार को पुलिस ने वांछित अभियुक्त अर्पित राजपूत को मुखबिर की सूचना पर होटल ग्रीनलीफ सराय रोड थाना ज्वालापुर ज...