भदोही, अप्रैल 18 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक कार्यालय सुरियावां में करीब आधा दर्जन फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने का मामला संज्ञान में आते ही कंप्यूटर आपरेटर को तत्काल हटा दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीण अंचलों में खूब वसूली हो रही है। ऐसा ही मामला संज्ञान में आया तो ब्लॉक में काम कर रहे एक कंप्यूटर आपरेटर को हटा दिया गया। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायतों में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लोगों को बार-बार ब्लॉक पर दौड़ाया जाता है। हद तो तब हो गई जब ब्लॉक से ही आधा दर्जन फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया गया। यह भी पढ़ें- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने पर बिफरे मंडलायुक्त मामला तुल पकड़ा तो ब्लॉक से कंप्यूटर आपरेटर को हटा दिया गया। वहीं, बीडीओ सुरियावां ब्रजेश नारायण तिवारी ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र...