चम्पावत, मई 2 -- चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल में एक महिला शिक्षिका पर फर्जी चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। डॉक्टर ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार एक महिला शिक्षिका पति के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने जिला अस्पताल पहुंची। आरोप है कि महिला ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.धनंजय पाठक पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का दबाव डाला। मना करने पर महिला और उसके पति ने डॉक्टर से अभद्रता की। जिसके बाद डॉ.धनंजय ने पुलिस में तहरीर दी है। इधर कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.