गोपालगंज, मार्च 18 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फर्जी शैक्षणिक एवं टीईटी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने वाले दो शिक्षकों के खिलाफ बुधवार को फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई जांच में खुलासा होने के बाद की गई। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के इंस्पेक्टर आसिफ इकबाल मेहंदी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लकड़ी बनवीर में कार्यरत उपेंद्र कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय सेलार कला में पदस्थापित अनिल कुमार को नामजद किया गया है। आरोप है कि दोनों ने वर्ष 2015 में प्रखंड शिक्षक नियोजन के दौरान फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद उच्च न्यायालय में लंबी सुनवाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.