फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तहसील परिसर में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग नरेन्द्र सिंह बिष्ट से स्थाई निवास प्रमाण पत्र में सुधार के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। जिसके बाद उसने बुजुर्ग को दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया। ऑनलाइन चेक करने पर प्रमाण पत्र के फर्जी होने की जानकारी मिली। बुजुर्ग की शिकायत पर तहसीलदार ने हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि विगत शनिवार को नरेन्द्र सिंह बिष्ट नामक बुजुर्ग तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने स्थाई निवास प्रमाण में नाम संशोधन के लिए परिसर में कार्य करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया। वहां मौजूद व्यक्ति ने नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नाम को संशोधित कर उसे नरेन्द्र सिंह करने के लिए आवेदन कराया। इस दौरान बुजुर्ग से 1000 रुपये शुल्क लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.