फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाने वालों पर हो कार्रवाई
पिथौरागढ़, मई 7 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मानवाधिकार संगठन के कुमाऊं प्रभारी दर्शन लाल का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को दर्शन ने बताया कि पिथौरागढ़ में स्थानीय लोगों को तो रोजगार मिल नहीं रहा है,बाहर से आकर फर्जी प्रमाण पत्र व ऊंची पहुंच का सहारा लेकर नौकरी मिल रही है,जो गलत है। आरोप लगाते हुए कहा कि आयुर्वेदिक विभाग व नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी मिली है। कुछ वाल्मीकि परिवार धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं, इसके बावजूद वे वाल्मीकि समुदाय को मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। उन्होंने नगर के एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.