रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- गदरपुर, संवाददाता। एमबीबीएस में प्रवेश के लिए फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए जाने के मामले में दस्तावेजों के सत्यापन में प्रथमदृष्टा लापरवाही सामने आने पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गदरपुर तहसील के लेखपाल सरताज अली को निलंबित कर दिया है। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई। बाजपुर में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए जाने का मामला सामने आने के बाद गदरपुर तहसील में भी प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की गई। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार रात तहसील में संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का प्रयास, दो गिरफ्तारजांच के दौरान विसंगतियां जांच के दौरान प्रियांशु गुप्ता के प्रमाणपत्रों में लगाए गए दस्तावेजों के सत्यापन ...