औरैया, अप्रैल 1 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की तरह लाल-नीली बत्ती लगाकर सड़कों पर दौड़ रही सफेद थार का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी में आते ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। साथ ही वाहन मालिक पर 65 सौ रुपये का चालान भी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। मंगलवार देर रात रुरुगंज कस्बे में एक सफेद थार पर लाल-नीली बत्ती जलाते हुए तेज रफ्तार में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर रुरुगंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने टीम के साथ घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि वाहन पर अवैध रूप से पुलिस जैसी बत्ती लगाई गई थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.