शाहजहांपुर, मार्च 23 -- मीरानपुर। फोन पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठग ने ग्रामीण से दो लाख चालीस हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है। ठगी का शिकार ग्रामीण क्षेत्र के गांव वीरमपुर का निवासी है। भुक्तभोगी के मुताबिक दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर काल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उस पर गैरकानूनी कृत्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया। अज्ञात व्यक्ति ने ग्रामीण को फोन पर जमकर हड़काते हुए गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की धमकी दी। कार्रवाई से बचने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने रकम की मांग की। भयभीत ग्रामीण से कई बार में आनलाईन दो लाख चालीस हजार रुपए ठग लिए गए। इसके बावजूद ठग एक लाख रुपये की मांग करते हुए धमकियां देते रहे। तंग आकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.