कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता सावित्री देवी (66 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 12 मार्च की रात करीब 8 बजे राखी कुमारी नामक महिला कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंची। इनमें कुछ लोग कथित तौर पर पुलिस के भेष में थे। बिना किसी वैध आदेश के सभी जबरन घर में घुस गए। विरोध करने पर भी उन्होंने महिला की बात नहीं सुनी और अंदर प्रवेश कर गए। आरोप है कि इसी दौरान राखी कुमारी ने सावित्री देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। धक्का देने से वह गिर पड़ीं, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.