छपरा, मार्च 26 -- रूमाल में बांधकर लौटाई गई नकली पोटली, खोलने पर निकला काला रोड़ा पीड़ित की गुहार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गड़खा, एक संवाददाता। फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीबीपुर गांव निवासी सुरेश्वर प्रसाद कोल्ड स्टोरेज के मालिक और स्वर्ण व्यवसायी बताए जाते हैं, ठगों की चालाकी का शिकार हो गए। बदमाशों ने उनसे तीन सोने की अंगूठियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए। पीड़ित सुरेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे बुधवार को छपरा स्थित अपने भाई के घर श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। वे शाम करीब तीन बजे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गड़खा रेलवे ढाला पार कर आगे बढ़े, पीछे से एक युवक ने चाचा-चाचा कहकर आवाज दी। आवाज सुनकर उन्होंने गाड़ी रोक दी। युवक ने उन्हें बताया कि आगे एक व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.