फर्जी पुलिस बनकर करता था वसूली, कट्टा-कारतूस और नकली जैप-5 आईडी के साथ गिरफ्तार
जामताड़ा, जुलाई 29 -- पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक शातिर युवक को मिहिजाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी, दो चाकू, तीन स्मार्टफोन और जैप-5 (जैप-5) का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी 34 वर्षीय अनुप कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मिहिजाम थाना में कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28 जुलाई की शाम एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस बल के साथ वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.