रामपुर, अप्रैल 11 -- फर्जी पुलिस कर्मी बनकर 5.5 लाख रूपए की रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दंपति ने एडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में फंसे चार लोगों को जेल जाने से बचाने के नाम पर परिजनों से रंगदारी वसूली थी। पुलिस ने इनके पास से 4.57 लाख रूपए और पुलिस की वर्दी बरामद की है। पुलिस ने दंपति को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला मछली बाजार चाह जट्टा निवासी मुन्ना की पत्नी मुमताज जहां ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि वह दो दिन पहले अपने मायके आई थी। मुन्ना को पुलिस पकड़कर ले गई है। मायके में मोहल्ला केले वाला तालाब कुंडा निवासी फरहान और रूबीना उसके घर आए। दोनों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इंकार करने पर पति व भाई को झूठे मुकदमें में फंसाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.