सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर, संवादाता। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर देहात कोतवाली के पीछे स्थित आरओबी के पास फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूट की घटना सामने आई है। घटना के तीन दिन बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी का नाम उजागर करने से बच रही है। शास्त्री नगर, सुल्तानपुर निवासी पीड़ित अभिषेक 27 फरवरी की शाम अपनी मित्र के साथ कहीं जा रहा था। देहात कोतवाली के पीछे फोरलेन किनारे कार खड़ी कर दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अभिषेक को कोतवाली ले जाने की धमकी दी। धमकी देकर आरोपियों ने युवक की सोने की चेन उतरवा ली और उसके मोबाइल से जबरन 1000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.