मेरठ, मार्च 20 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में गुरुवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दो युवक एक घर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहुंचे। लोगों को शक तो उन्होंने दोनों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लक्खीपुरा निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके घर पर दो युवक पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दबाव बनाने लगे। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उन्हें घेर लिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। सूचना पर डायल-112 पहुंची। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि बढ़ते आक्रोश को देखते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी भेज दिया। नफीस ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिया गया युवक जाकिर कॉलोनी का ...