फर्जी पासपोर्ट से सऊदी और कुवैत जानेवाले गिरफ्तार
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- उन्नाव। फर्जी पासपोर्ट से सऊदी अरब और कुवैत जाने के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मौरावां थानाक्षेत्र के सगौली के मजरा मोहनखेड़ा का 42 वर्षीय राजकिशोर पुत्र रामेश्वर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर सऊदी गया था। वहीं, इसी तरह थानाक्षेत्र के ग्राम काजीगढ़ी का 56 वर्षीय सैय्यद मुस्ताक हुसैन उर्फ मुस्ताक हुसैन पुत्र इखलाख हुसैन कुवैत गया था। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले थाने में दर्ज थे। फरार आरोपितों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.