फर्जी पासपोर्ट मामले में विदेश में छिपे हैं 10 आरोपी, एलओसी जारी
संतकबीरनगर, अक्टूबर 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवा कर विदेश भागे 10 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इस प्रकरण में अब तक 25 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
जांच की प्रक्रिया पूर्व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पासपोर्ट सत्यापन में अनियमितता की शिकायत पर पूर्व सीओ अंशुमान मिश्रा से जांच कराई थी। जांच में वर्ष 2020-21 में कुल 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी का मामला सामने आया था। 96 ऐसे लोगों को पासपोर्ट सत्यापित कर दिया गया था,जो दर्शाए गए पते पर रहते ही नहीं थे। वे लोग दूसरे जिले के निवासी हैं। इनमें कई लोगों का नाम-पता गलत दर्शाया गया था। इसके अलावा कई ऐसे लोगों का पासपोर्ट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.