बगहा, अप्रैल 4 -- बगहा। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के बस्ती कोतवाली पुलिस और बगहा नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बगहा शहर के अंसारी टोला में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने यूपी के बस्ती कोतवाली क्षेत्र में एक ऑफिस भी खोल रखा था, जहां से वे फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाने का दावा कर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम ऐंठते थे।जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन लोगों से पासपोर्ट लिए गए थे और प्रत्येक से 50 हजार से लेकर लाखों रुपये तक की वसूली की गई। हालांकि किसी भी व्यक्ति को विदेश नहीं भेजा गया और न ही रकम वापस की गई।इस मामले में पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.