लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस ने फर्जी पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर तथा यूपीआई/क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद पीड़ितों को एक लिंक या क्यूआर कोड भेजा जाता था, जिसे स्कैन कराकर या क्लिक कराकर यूपीआई के जरिए उनके खाते से रकम ट्रांसफर करा ली जाती थी। इसी तरीके से गिरोह साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी है, लेकिन दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। इन्हें पुलिस ने 17 जुलाई 2026 को गाजियाबाद और दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ...