फतेहपुर, फरवरी 2 -- खखरेरु, संवाददाता। कुल्ली ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी पात्र के नाम पर धन निकाला गया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। विजयीपुर ब्लॉक के कुल्ली गांव निवासी रामनरेश सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जयसिंह के नाम से आवास स्वीकृति दिखाकर धनराशि निकाली गई। जबकि इस नाम का गांव में कोई नहीं है, आरोप लगाया कि जयसिंह नाम से विभिन्न अन्य सरकारी योजनाओं की धनराशि निकाली गई। सरकारी योजनाओं में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। एसडीएम अभिनीत ने बताया कि बीडीओ को जांच दी गई है, मामला सही होने पर कार्रवाई होगी। -एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.