हरिद्वार, जून 17 -- हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र निवासी एक युवक को फर्जी पहचान के जरिए झांसा देकर साइबर ठग ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रानीपुर निवासी सुमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को किसी अन्य व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते हुए उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास हासिल कर लिया और विभिन्न बहानों से उससे आर्थिक लेनदेन करवा लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक से एक लाख रुपये की रकम ठग ली गई। कुछ समय बाद जब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...