बलरामपुर, अगस्त 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। दूसरे की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी पहचान व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि असली भू-स्वामिनी कंचन मौर्या के आधार कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी कर धर्मावती नाम की महिला को कंचन मौर्या बनाकर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद ग्राम सभा सलेमपुर स्थित 0.32 हेक्टेयर जमीन का 22 मार्च 2022 को बैनामा करा दिया गया। जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे खरीदार को जब असली मालकिन ने जमीन बेचने से इनकार किया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज मामला तहसील उतरौला क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर की गाट...