फर्जी परचेज आर्डर के जरिए 53 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 14 -- पलवल, अजित कुमार। फर्जी परचेज आर्डर के जरिए निजी कंपनी से 53 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दो साल पुराने मामले में क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने यह कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई तारपुर गांव की सीएमआर कंपनी के एजीएम नरेश कुमार की शिकायत पर की गई है। शिकायत के अनुसार जनवरी और फरवरी 2024 में आरोपियों ने खुद को एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताया। फर्जी ईमेल आईडी के जरिए सीएमआर कंपनी कंपनी को फर्जी परचेज ऑर्डर भेजे। झांसे में आकर कंपनी ने ट्रकों के माध्यम से दो बार में कुल 53,65,760 रुपये का माल तय पते के लिए रवाना कर दिया। आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर माल को असली जगह पर पहुंचाने के बजाय, फर्जी धर्म कांटे की पर्चियां बनवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.