फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को सौंपने वाले गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 7 -- साइबर ठगी के लिए फर्जी पते और सिम कार्ड के जरिए बैंक खाते खुलवाकर उनके पासबुक, एटीएम कार्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले गिरोह का सरूरपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और छह बैंक पासबुक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक देश-विदेश में होने वाली ऑनलाइन ठगी की रकम मंगाने और निकालने के लिए इन बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। सोमवार को सरूरपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को साइबर ठगी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव सरूरपुर से चार आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.