संभल, मई 25 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र में चिकन मीट की दुकान फर्जी लाइसेंस से संचालित पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जिस सीएससी से फर्जी लाइसेंस जारी किया गया, वहां पहुंचकर जांच की तो सामने आया कि उसी नंबर का एक और पंजीकरण मिला। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को चिकन मीट दुकान संचालक व फर्जी लाइसेंस जारी करने के आरोपी सीएससी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन-2 अशोक कुमार 20 मई को शहर के मोहल्ला पंजू सराय में चिकन मीट शॉप हनीफ की दुकान पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने दुकान के खाद्य पंजीकरण को चेक किया, लेकिन पोर्टल पर रिकॉर्ड नहीं मिला। यह भी पढ़ें- फर्जी पंजीकरण से संचालित हो रही थी मीट शॉप, दुकानदार व सीएससी संचालक गिरफ्तार पूछताछ करने पर हनीफ ने बताया कि उसने सीएससी संचालक आदिल वसीम ...