शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- बंडा उप मंडी में धान खरीद प्रणाली को लंबे समय से प्रभावित कर रहे फर्जीवाड़े पर आखिरकार प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की है। कई हफ्तों से दलाल बाहरी धान को जालसाजी से पंजीकृत कराकर केंद्रों पर बेच रहे थे, जबकि असली किसान तौल के लिए लाइन में परेशान खड़े रहते। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मंगलवार को तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को बताया था कि सिसौरा सिसौरी के विचित्र कुमार, गजेंद्र सिंह और अमन सिंह फर्जी कागजात बनवाकर उप मंडी केंद्र पर धान बेच रहे हैं। इस शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए एडीएम प्रशासन ने जांच की जिम्मेदारी एसडीएम न्यायिक जीत सिंह को दी। जांच में साफ हुआ कि संबंधित लेखपाल ने बिना किसी स्थल सत्यापन के पंजीकरण कर दिया और धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.