आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस में पुलिस, बिजली, चकबंदी से सबंधित शिकायतें ज्यादा रहीं। कुछ शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष में ज्वाइंट टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर समाधान के लिए निर्देशित किया गया। आईजीआरएस पर प्राप्त अधिकांश शिकायतें ग्राम सेठवल की रहीं। डीएम ने निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 576 शिकायतों में से मौके पर महज 58 का हुआ समाधान उन्होंने कहा...