किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज। संवाददाता फर्जी निवेश कंपनी बनाकर रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना अफजल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दिघलबैंक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले से गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज पुलिस के द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी अफजल अहमद ने वर्ष 2022 में बहादुरगंज अस्पताल रोड पर 'फास्ट वर्ल्ड निधि लिमिटेड' नाम से एक फर्जी कंपनी स्थापित की थी। उसने लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर विभिन्न किश्तों में कुल 81.83 लाख रुपये की ठगी की। ठगी के बाद वह फरार हो गया था। पीड़ितों की शिकायत पर दिघलबैंक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.