गाजीपुर, मई 1 -- गाजीपुर। जिले के जखनिया सीएचसी पर एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील पांडेय के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी अवधेश पासवान ने भुड़कुड़ा कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया है कि सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट राम अवतार की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा पाया गया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जखनिया सीएचसी पर कार्यरत राम अवतार की नियुक्ति के दौरान कुछ प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया गया है। इसका खुलाया विभागीय जांच के दौरान हुआ। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय स्तर पर जांच की गई। यह भी पढ़ें- कूट रचित दस्तावेज पर नौकरी के रहे दो फार्मासिस्टों पर केस इसके बाद नियुकि में सम्बंध में उच्याधिकारियों में भी वार्ता को गई। इसके बाद ...