पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ पंचायत के उप मुखिया कुणाल ओझा के आवेदन पर जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने संबंधित बीईईओ को जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है। उप मुखिया ने मध्य विद्यालय लालगढ़ में पदस्थापित सहायक शिक्षक विनय कुमार ओझा की नियुक्ति को फर्जी और जालसाजी से जुड़ा बताते हुए उपायुक्त को आवेदन दिया था। उपायुक्त ने आवेदन पर जांच कराने का निर्देश डीइएस को दिया है। डीएसइ ने कहा कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। उप मुखिया ने आवेदन में कहा कि शिक्षक विनय कुमार ओझा ने दो अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ दो बार मैट्रिक परीक्षा पास किया है। दस्तावेजों के अनुसार पहली बार वर्ष 1989 में हाईस्कूल लालगढ़ से मैट्रिक परीक्षा दी है। इसमें जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.