मैनपुरी, मई 30 -- कोरोना काल में पिता की मौत होने के बाद युवक ने फर्जी अभिलेखों के सहारे ग्राम पंचायत कार्यालय में पंचायत सहायक की नियुक्ति हासिल कर ली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने शिकायत की जांच की तो नियुक्ति फर्जी पाई गई। आरोपी पंचायत सहायक को बर्खास्त करने के निर्देश देकर डीपीआरओ ने प्रधान और पंचायत सचिव से 3 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। बर्खास्त किए जाने वाले पंचायत सहायक से मानदेय की रिकवरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला पंचायतीराज अधिकारी डा़ अवधेश कुमार ने बरनाहल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरथान के प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। यह भी पढ़ें- फर्जी नियुक्ति पाने वाले पंचायत सहायक की होगी बर्खास्तगी जानकारी दी है कि 2025 में नगला जंगी निवासी गौरव पुत्र दिलावर सिंह ने डीएम से शिकायत की कि ग्राम पंचा...