बिजनौर, जनवरी 28 -- मेडिकल कालेज अस्पताल में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले में एक सप्ताह में पुलिसिया जांच इंच भर नहीं खिसकी। बीती 22 जनवरी को मेडिकल कालेज प्रिंसिपल की ओर से एसएचओ कोतवाली सिटी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। गौरतलब है कि महात्मा विदुर मेडिकल कालेज बिजनौर में विभिन्न पदों पर आउटसोर्स से भर्ती के लिए शासन की ओर से वीआरजीआर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, मऊ को नामित किया है। लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, चपरासी, सेनिट्री वर्कर, स्वीपर, अटेंडेंट हेल्पर, ड्राइवर व टेक्निकल असिस्टेंट आदि पदों पर कंपनी की ओर से प्रक्रिया के तहत नियुक्ति कर अलग-अलग सूची में अब तक जो लोग भेजे गए, उनमें अधिकांश ज्वाइन कर चुके हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इनसे मिलते जुलते फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर जिला अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.