फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को जमानत
औरैया, मई 26 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने मंगलवार को यह आदेश पारित किया। मामला थाना सहार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 130/2024 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार आरोपी दुर्गेश कुमार ने अपने एक सहआरोपी के साथ मिलकर वादी मुकदमा के पुत्र हिमांशु कुमार को भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर वादी को सौंप दिया और इसके एवज में तीन लाख पचास हजार रुपये ले लिए।अभियोजन पक्ष के मुताबिक नौकरी न लगने पर जब वादी ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना सहार में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.