पूर्णिया, जनवरी 22 -- रूपौली, एक संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रूपौली शाखा में स्थित अंचल कार्यालय के सरकारी खाता संख्या 2363875409 से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये की फर्जी निकासी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में नामजद आरोपी रूपौली अंचल के पूर्व नाजिर शिशिर कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में विभाग के अन्य कर्मी भी शामिल हैं या नहीं। बुधवार को रूपौली थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानकर्ता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रूपौली शाखा पहुंचे और अंचल कार्यालय के खाते का विस्तृत स्टेटमेंट प्राप्त किया। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि खाता स्टेटमेंट मिल गया है और जमा-निकासी के हर बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.