लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को एक बाइक लूट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस की जांच में साफ हो गया कि कोई लूट की घटना नहीं हुई। पीड़ित पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसकी बाइक फाइनेंसर खींच ले गए हैं। पलिया निवासी कुणाल गुप्ता हालपता लखीमपुर भारतीय स्टेट बैंक धौरहरा में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है। उसने एक मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई थी। लेकिन उसने बाइक की किस्त जमा नहीं की। कुणाल गुप्ता शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से धौरहरा बैंक जा रहा था। उसका कहना है कि रास्ते में जब वह धौरहरा-शारदा नगर रोड पर घुरघुट्टा मोड़ के पास पहुंचा, तभी उसको दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया। बदमाशों ने उसकी बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.