फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। भाजपा नेता पर हमले के मुख्य गवाह के साथ हुई मारपीट के मामले में लगाया गया लूट का आरोप पुलिस जांच में फर्जी निकला है। पुलिस ने लूट की धारा मुकदमें से हटा दी है। मारपीट मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं आरोपी पक्ष ने फर्जी फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही है। बता दें कि बाकरगंज निवासी इमरान ने 14 मार्च को केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि सपा नेता हाजी रजा की शह पर राहत और उसके साथी लगातार उसे धमकाते रहते हैं क्योंकि वह फैजान रिजवी के साथ हुई मारपीट के मामले में गवाह है। बताया था कि 10 मार्च की शाम वह फैजान रिजवी के घर जा रहा था। इसी दौरान बरदही बाजार के पास एक गली में पहले से घात लगाए बैठे सद्दू सटोरी, नबील, राहत, रिजवान उर्फ शानू, आकिब, शादमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.