मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी नाम-पते पर लिए गए मोबाइल सिम से बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर डाली जा रही है। इसमें शामिल शातिरों को बिहार के पॉश एजेंट सिम मुहैया करा रहे हैं। ईओयू की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने फर्जी नाम-पते पर सिम बेचने वाले एजेंटों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। सूबे भर में चल रहे इस अभियान के दौरान बीते 10 दिनों में पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, बेतिया, बगहा, वैशाली और दरभंगा समेत 19 जिलों में छापेमारी कर 50 शातिरों को दबोचा गया है। इसमें ज्यादातर पॉश एजेंट है, जिसने फर्जी तरीके से सिम बेचा है।

अभियान का नाम साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के अनुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान का नाम 'साइबर प्रहार-3' दिया गया है। 19 जिलों में गिरफ्तार किए 50 शातिरों के खिलाफ 31 एफआईआर दर्ज की गई है।...