फर्जी नामजदगी के विरोध में किसानों ने घेरा मऊआइमा थाना
गंगापार, सितम्बर 5 -- मारपीट के एक मामले में कथित तौर पर निर्दोष किसान नेता को नामजद किए जाने के विरोध में शनिवार को किसानों ने थाने में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से हटाने और फर्जी नामजदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मऊआइमा थाना परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में दोपहर 12 से 1:30 बजे तक धरना चला। आरोप है कि ग्राम सभा गदियानी में दो सितंबर को राजेंद्र कुमार और सचिन कुमार के बीच मारपीट हुई थी। किसानों का आरोप है कि घटना से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद कमलेश कुमार पटेल, भीम कुमार और घनश्याम को नामजद कर दिया गया। किसान नेता एवं मंडल अध्यक्ष बब्बू दुबे ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ घटना के समय संबंधित लोगों की वास्तविक मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.