उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के सहारे छह साल तक एक महिला स्टॉफ नर्स के पद पर काम करती रही। मामले उजागर हुआ तो समूचे स्वास्थ्य महकमा में हडकंप मच गया। अब स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जो एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेगी। कानपुर जनपद के श्याम नगर निवासी सपना अग्रवाल का चयन साल 2020 में आउटसोर्स स्टॉफ नर्स के पद पर हुआ था। जिसके बाद छह साल से वह जिला महिला अस्पताल में सेवाएं दे रहीं थी। 22 फरवरी 2026 को ड्यूटी पर न पहुंचने पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो वह तीन दिन के अवकाश पर चली गई थी। इस दौरान सीएमएस को उनके जीएनएम डिप्लोमा व मेडिकल कौंसिल में पंजीकरण प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी मिली। जिसपर उन्होंने जीएनएम के डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.