छपरा, दिसम्बर 17 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र में संचालित एक फर्जी नर्सिंग होम को मंगलवार की शाम प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी शम्मी कुमार और जनता बाजार थानाध्यक्ष जयहिंद यादव के संयुक्त नेतृत्व में की गई। सीओ ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर नर्सिंग होम को सील किया गया है। पुलिस के अनुसार, उक्त नर्सिंग होम से नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। प्रारंभिक जांच में नर्सिंग होम के पास आवश्यक पंजीकरण और वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम को सील कर दिया। थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है। नवजात की खरीद-फरोख्त से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच होगी और दोषियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.