फर्जी नम्बर प्लेट के वाहन पर बनाया फास्टैग, दो और गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 22 -- वाहन के असल नम्बर की जगह फर्जी नम्बर प्लेट पर फास्टैग बनाने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया है। इससे एक ओर तो फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहन नियम तोड़ते निकल जाते और चालान नहीं होता। क्योंकि उनकी नम्बर प्लेट तो फर्जी थी। एसटीएफ ने इंडसइंड बैंक के चैनल पार्टनर और एजेंट को गिरफ्तार किया है। अब उन वाहन चालकों की तलाश शुरू हो गई है जिन्होंने फर्जी नम्बर प्लेट और इनके बनाए फास्टैग का उपयोग किया। एएसपी एसटीएफ सत्यसेन यादव ने बताया कि बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहे से अनंत राम राठौर निवासी ग्राम नेवादा बरूआ खैराबाद सीतापुर और नकीब खान निवासी टकपुरवा खैराबाद सीतापुर को पकड़ा गया। अनंत राम इंडसइंड बैंक का चैनल पार्टनर है और नकीब उसका एजेंट है। इस मामले में एसटीएफ पहले ही दो सगे भाइयों रियाज और सिराज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.