फर्जी नंबर प्लेट से नियमों को भी रौंद रहा था, चालान की भी नहीं थी चिंता
शाहजहांपुर, मई 25 -- शाहजहांपुर। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे ट्रक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी25एफटी4673 है, जबकि ट्रक पर यूपी26एटी0943 नंबर प्लेट लगी हुई थी। एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह की जांच में सामने आया कि ट्रक पर पिछले करीब एक वर्ष में दो लाख 65 हजार 500 रुपये के चालान दर्ज हैं। चालक दूसरे वाहन का नंबर लगाकर बेखौफ सड़कों पर दौड़ता रहा और नियमों को लगातार रौंदता रहा। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी चालान को असली नंबर पर शिफ्ट कराया जाएगा। जांच में ट्रक पर दर्ज चालानों का ब्योरा भी सामने आया। 23 मई 2026 को एक लाख रुपये, 28 अप्रैल 2026 को 67,500 रुपये, 20 मार्च 2026 को एक हजार रुपये, 23 जनवरी 2026 को पांच हजार रुपये, 3 सितंबर 2025 को पांच हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.