फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का चालान, मुकदमा
शामली, मई 15 -- कैराना। फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का चालान हुआ। इसके बाद मैसेज रजिस्टर्ड बाइक स्वामी के मोबाइल पर पहुंचा, तो बाइक नंबर के दुरूपयोग का पता चला। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला अली हसन निवासी सन्नी ने एसपी के आदेश पर कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि कुछ समय पूर्व उसके मोबाइल नंबर पर चालान कटने की जानकारी हुई, जबकि चालान में दर्शाई गई बाइक उसकी नहीं थी। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक के नंबर की फर्जी प्लेट अपनी बाइक पर लगाकर चला रहा है। उसे आशंका है कि आरोपी उसकी बाइक के नंबर का प्रयोग कर कोई गैरकानूनी गतिविधि भी कर सकता है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.