फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से शराब बरामद
देवरिया, अगस्त 17 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार पुलिस ने शनिवार को कुकुरघाटी गांव के समीप एक टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।मुखबिर की सूचना पर खामपार पुलिस ने कुकुरघाटी के पास टाटा सूमो गोल्ड वाहन को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 180 एमएल की 304 पाउच शराब मिली, जिसकी कुल मात्रा 57.72 लीटर है।जांच में वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर BR01PE9384 मिला, जबकि उस पर BR01PB1694 की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने वाहन और फर्जी नंबर प्लेट को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने फरार आरोपियों में रमेश उर्फ टुनटुन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.