मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- पुरकाजी। कस्बे में ट्रकों पर अवैध रूप से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार्य करने के मामले में पुलिस ने दो ट्रकों को कब्जे में लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी एक ट्रक की नंबर प्लेट को दो ट्रकों पर इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने रविवार की देर रात्रि खाईखेड़ी रोड स्थित सत्य विहार कॉलोनी के निकट चेकिंग अभियान चलाया था। इस चेकिंग अभियान में पुलिस को दो ट्रक खड़े हुए दिखाई दिए। जिन पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में जब पूछताछ की तो मामला संदिग्ध निकाला। बाद में तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि एक ट्रक उनके रिश्तेदार का है। जिसकी किस्त नहीं जा पा रही है। किस्त नहीं देनी पड़े इसके लिए उन्होंने दोनों ट्रकों पर एक ही नंबर की प्लेट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.