बिजनौर, मई 10 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दानपत्र तैयार कर विधवा की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरियान निवासी पीड़िता अचला पत्नी स्व. हेमंत कुमार उर्फ अमरजीत ने 28 जनवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि उसकी नगर पालिका रिकॉर्ड में दर्ज संपत्तियों पर लंबे समय से पड़ोसियों की नजर थी।पीड़िता के अनुसार मोहल्ला निवासी सुखेन्द्र सिंह पुत्र भीम सिंह तथा उसकी पत्नी रमा देवी ने एक कथित भूमाफिया के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि वर्ष 2023 में उसकी संपत्ति के कुछ हिस्सों के फर्जी दानपत्र तैया...