फर्जी दस्तावेज से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों का लगेगी गैंगस्टर
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोगों के नाम से फर्जी लोन देकर उसका पैसा हड़पने वाले गैंग पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी उदय पाल सिंह ने बिलारी के थाना सोनकपुर के गांव उमरारा के प्रकाश पुत्र खेमकरण उसके भाई रोहन के अलावा ढकिया नरु गांव के अखिलेश कुमार,कृष्णा धाम कॉलोनी के हीरा सिंह उर्फ बंटी, फतेहपुर सलावत नगर मुरादाबाद के हारम सिंह उर्फ पवन, सीलपुर कुंदरकी के वीरू,चंदौसी के गांव भुलाबई के विनेश कुमार, बिलारी के चांदपुर गणेश के केदार सिंह आदि पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा में कहा गया है कि इस गिरोह का आम जनमानस में आतंक है। आतंक के कारण सामान्य जनता का कोई व्यक्ति उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने और गवाही देने का साहस नहीं करता। लिहाजा गिरोहबंद अधिनियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.