फर्जी दस्तावेज से रकम हड़पने के आरोपी को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 17 -- थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव में फर्जी दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी करके साढे चार लख रुपए की रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रूप के रहने वाले समरपाल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके तथा उनके रिश्तेदारों का नाम का गलत इस्तेमाल करके साढ़े चार लाख रुपए की रकम को हड़प लिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अब मामले में बिलारी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर गणेश निवासी केदार सिंह पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.