फर्जी दस्तावेज से फ्री होल्ड कर दिया बेशकीमती प्लॉट, कानपुर विकास प्राधिकरण के बाबू का खुला खेल
संवाददाता, अगस्त 11 -- कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के एक बाबू ने गजब खेल कर दिखाया है। प्राधिकरण की सुजातगंज योजना में फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेशकीमती प्लॉट को फ्री होल्ड कर दिया गया। वर्ष 2022 में हुए इस फर्जीवाड़े की जांच लगातार दबाई जाती रही। अब इस मामले में केडीए के बाबू एजाज अंसारी के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। केडीए के अनु सचिव की तहरीर पर दर्ज हुई इस एफआईआर के साथ ही बाबू को निलंबित करने की संस्तुति भी की गई है। केडीए की तहरीर के अनुसार सुजातगंज योजना के ब्लॉक बी स्थित भूखंड संख्या 293 की फ्री होल्ड डीड नन्कू पुत्र प्रहलाद के पक्ष में एक जून 2022 को तथा ब्लॉक सी स्थित भूखंड संख्या 310 की फ्री होल्ड डीड दिनेश सिंह पुत्र जितेंद्र भान सिंह के पक्ष में 31 मई 2022 को निष्पादित की गई थी। आरोप है कि दोनों डीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.