आजमगढ़, मार्च 9 -- आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से नाम और जन्म तिथि बदल कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदरपुर बरौली निवासी प्रमोद कुमार गौड़ ने अपने नाम और जन्मतिथि में हेरफेर करते हुए पासपोर्ट बनवाया था। उसने पहला पासपोर्ट वर्ष 2007 से 2017 तक के लिए प्रमोद कुमार गौर पुत्र देवीचरन गौर, जन्मतिथि 30 अप्रैल 1978 के नाम से बनवाया था। उक्त पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने पर 14 अगस्त 2017 से 13 अगस्त 2027 तक के लिए नवीनीकरण कराया। इसके बाद अपना नाम और जन्मतिथि परिवर्तित कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया था। पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार गौड़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...